राहुल गांधी ने कोर्ट में क्यों कहा 'SORRY'? जानिए शिवराज सिंह के बेटे कार्तिकेय चौहान का वो पूरा विवाद

कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान से जुड़े 8 साल पुराने मानहानि मामले में कोर्ट में लिखित खेद जताया है. राहुल ने सफाई दी है कि उनका बयान कार्तिकेय के खिलाफ नहीं था, बल्कि यह एक गलतफहमी थी.

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi defamation case
Rahul Gandhi defamation case
google news

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की मुश्किलें मध्य प्रदेश के एक पुराने मामले में कम होती दिख रही हैं. राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान द्वारा दायर मानहानि केस में हाई कोर्ट के सामने लिखित रूप से खेद व्यक्त किया है. इसके साथ ही उन्होंने अपने पुराने बयान पर सफाई भी पेश की है.