बीजेपी में पसंदीदा नेता कौन? राहुल गांधी ने दिया चौंकाने वाला जवाब
राहुल गांधी ने इंस्टाग्राम 'Ask Me Anything' सेशन में कैप्टन अमरिंदर सिंह को बीजेपी में अपना पसंदीदा नेता बताया. राहुल ने उन्हें 'कूल' और मिलिट्री हिस्ट्री का जानकार कहते हुए 'हेलो अंकल अमरिंदर' कहा. इसके साथ ही उन्होंने बैटमैन और अपनी पेट डॉग 'नूरी' से जुड़े मजेदार सवालों के भी जवाब दिए.
ADVERTISEMENT

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने पहली बार खुलकर बताया है कि बीजेपी में उन्हें कौन-सा नेता सबसे ज्यादा पसंद है. इंस्टाग्राम पर 'Ask Me Anything' सेशन में एक यूजर ने उनसे यही सवाल पूछा. राहुल गांधी ने बिना झिझक पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह का नाम लिया और उनकी तारीफ भी की.
