'भाई, हम एक साथ चेन्नई में कब चलाएंगे साइकिल?' राहुल गांधी और स्टालिन की बातचीत ने इंटरनेट पर मचाई धूम

Rahul Gandhi on MK Stalin: राहुल गांधी ने स्टालिन की इस पोस्ट पर मजाकिया अंदाज में जवाब दिया "भाई, हम चेन्नई में एक साथ साइकिल कब चला रहे हैं?" स्टालिन को अपना 'भाई' कहकर संबोधित करने पर प्रतिक्रिया में तमिलनाडु के नेता ने गर्मजोशी और स्नेहभरा जवाब दिया. 

ADVERTISEMENT

rahul_stalin
राहुल गांधी और एमके स्टालिन के बीच बातचीत इंटरनेट पर वायरल.
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

एमके स्टालिन और राहुल गांधी के बीच दोस्ती नई नहीं है

point

लोकसभा चुनाव के दौरान दोनों की तस्वीरें खूब वायरल हुई थीं

Rahul Gandhi and MK Stalin Friendship: राजनीतिक गलियारों की व्यस्तताओं के बीच तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन और कांग्रेस नेता राहुल गांधी के बीच सोशल मीडिया पर हुई बातचीत वायरल हो गई. इस बातचीत की शुरुआत सीएम स्टालिन ने अमेरिका की एक खूबसूरत शाम में एक शानदार, स्टाइलिश साइकिल चलाते हुए अपनी एक तस्वीर साझा करने को लेकर हुआ. उन्होंने कैप्शन में लिखा- "शाम की शांति नए सपनों के लिए मंच तैयार करती है."