8 बार शूटिंग चैंपियन रहे हैं राहुल गांधी, स्पोर्ट्स कोटा से मिला था सेंट स्टीफंस में एडमिशन! ये कहानी है खास
राहुल गांधी ने बारहवीं क्लास में अच्छा प्रदर्शन नहीं किया था लेकिन साल 1989 में उन्हें स्पोर्ट्स कोटा की वजह से सेंट स्टीफंस कॉलेज में एडमिशन मिल गया. राहुल19 साल की उम्र तक शूटिंग में 8 बार राष्ट्रीय पुरुस्कार जीत चुके थे.
ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi Birthday: कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस अवसर पर वे अपनी बहन प्रियंका गांधी के साथ कांग्रेस हेडक्वार्टर पहुंचे. वहां उनका जोरदार स्वागत किया गया. कांग्रेस के कार्यकर्ता राहुल गांधी के जन्मदिन पर जगह-जगह पर बधाई वाले पोस्टर्स लगा रहे हैं. पार्टी के कार्यकर्ता अपने नेता को अलग-अलग तरह से बधाई संदेश दे रहे हैं. इसी बीच रशीद किदवाई ने अपने सोशल मीडिया हैंडल पर एक पोस्ट शेयर किया है. रशीद किदवाई एक पत्रकार, लेखक, स्तंभकार और राजनीतिक विश्लेषक हैं. उन्होंने राहुल के लिए पिछले साल एक लेख लिखा था जो उन्होंने फिर शेयर किया है. उनके लेख की हेडलाइन थी राहुल गांधी 'कोन्ट्रोवर्सी' के फेवरेट बच्चे रहे हैं. रशीद ने राहुल के लिए लिखे लेख में उनके स्पोर्ट्स कोटे से कॉलेज में एडमिशन, आठ बार नेशनल अवॉर्ड चैंपियन और शूटिंग करियर तक की बात की है.