हरियाणा में AAP से कांग्रेस का गठबंधन कराने के पक्ष में राहुल गांधी! 'बिग ब्रदर' बनेंगे क्या?
Congress-AAP Coalition in Haryana: नवंबर 2023 में तीन राज्यों मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान में विधानसभा चुनाव हुए. चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से कॉन्फिडेंट नजर आ रही थी और अपनी जीत को लेकर आश्वस्त थी लेकिन नतीजे उसके उलट आए.
ADVERTISEMENT

Congress-AAP Coalition in Haryana: हरियाणा और जम्मू-कश्मीर में विधानसभा चुनाव को लेकर बीते दिन कांग्रेस कार्य समिति(CEC) की बैठक हुई. बैठक में उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा के साथ-साथ हरियाणा में आम आदमी पार्टी(AAP) से अलायंस करने को लेकर बात हुई. जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी ने हरियाणा में रणनीतिक रूप से AAP से गठबंधन बनाने की बात कही है. इस खबर के आन के बाद से ही AAP की तरफ से इसका स्वागत किया गया है. आइए आपको बताते हैं कांग्रेस की रणनीति के पीछे की क्या है असली वजह.