कांग्रेस में राहुल गांधी का बड़ा दांव, अपनी फ्यूचर टीम बनाने के लिए खुद ले रहे इंटरव्यू, 120 युवा नेता शॉर्टलिस्ट
राहुल गांधी ने पार्टी में नए और आक्रामक नेतृत्व को उभारने के लिए 120 युवाओं के सीधे इंटरव्यू लेकर 'फ्यूचर टीम' तैयार करने की मुहिम शुरू की है. इसका मुख्य उद्देश्य सिफारिशी संस्कृति और 'ड्राइंग रूम पॉलिटिक्स' को खत्म कर, जमीन पर संघर्ष करने वाले कार्यकर्ताओं को राष्ट्रीय सचिव के पद सौंपना है.
ADVERTISEMENT

हल्द्वानी: राहुल गांधी पर दर्ज मुकदमे में नया मोड़!
कांग्रेस अब ड्राइंग रूम पॉलिटिक्स और पुराने ढर्रे के नेताओं के भरोसे रहने के बजाय अपने संगठन को बिल्कुल नए रंग-रूप में ढालने जा रही है. पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने बुजुर्ग नेताओं और कागजी राजनीति पर निर्भर चेहरे किनारे कर, जमीन पर मेहनत करने वाले युवाओं को आगे लाने का बड़ा प्लान तैयार किया है. मकसद साफ है- संगठन को ज्यादा आक्रामक, पेशेवर और समावेशी बनाया जाए.
