Shesh Bharat: विजय थलापति कराएंगे जगन मोहन रेड्डी और कांग्रेस का पैचअप? सोशल मीडिया पर हो रही चर्चा

Shesh Bharat: सोशल मीडिया पर एक वर्ग यह भी कह रहा है कि जगन और कांग्रेस के बीच का इतिहास काफी कड़वा रहा है, इसलिए उन्हें करीब लाना विजय के लिए एक बड़ी चुनौती होगी. कुछ लोग इसे केवल राजनीतिक अटकलें भी मान रहे हैं. क्या विजय दक्षिण भारत के 'किंगमेकर' बनकर उभरेंगे.

ADVERTISEMENT

विजय थलापति-राहुल गांधी
विजय थलापति-राहुल गांधी
google news

कांग्रेस की आंध्र बड़ी समस्या है. आंध्र विभाजन की सजा के तौर पर जनता ने पूरी कांग्रेस को जीरो पर समेट दिया. तेलंगाना में तो वापसी हो गई लेकिन आंध्र में कुछ हो नहीं सका. जगन की बहन वाई एस शर्मिला को लाने के बाद भी कांग्रेस जीरो पर है. लोग भविष्यवाणी कर रहे हैं कि आंध्र में जगन को सरवाइव और कांग्रेस को रिवाइव करने के लिए ये अलायंस हो सकता है. मुश्किल ये है कि आंध्र के लोगों का गुस्सा कांग्रेस के लिए कम नहीं हुआ और जगन ने आज तक नरमी नहीं दिखाई कि कभी कांग्रेस से रिश्ते सुधारने के बारे में सोच सकते हैं. जब इंडिया गठबंधन बना तब भी जगन रेड्डी ने इंटरेस्ट नहीं दिखाया. बल्कि चंद्रबाबू पर आरोप लगाते रहे कि उनकी राहुल से बात होती रहती है.