राहुल गांधी चाहते हैं केरल में महिला सीएम बनाना, लेकिन आंकड़ें बता रहे अलग कहानी! 7 पॉइंट्स में समझिए पूरी हकीकत

Rahul Gandhi Kerala: कोट्टायम के पुतुपल्ली में एक जनसभा को संबोधित करने पहुंचे राहुल गांधी ने केरल में महिला मुख्यमंत्री बनाने की इच्छा जताई है, लेकिन आंकड़े कुछ और कहानी बयां कर रहे हैं. जानिए 7 पॉइंट्स में केरल राजनीति में महिलाओं की भागीदारी, टिकट वितरण, वोटर पावर और असली स्थिति क्या है.

ADVERTISEMENT

Congress Kerala strategy
राहुल गांधी ने केरल में महिला मुख्यमंत्री बनाने की इच्छा जताई
google news

केरल विधानसभा चुनाव के शोर के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान ने राज्य की राजनीति में नई चर्चा छेड़ दी है. कोट्टायम के पुतुपल्ली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने भविष्य में केरल के मुख्यमंत्री की कुर्सी पर किसी महिला को देखने की इच्छा जताई है. उन्होंने कहा कि केरल की महिलाओं में अपार संभावनाएं हैं और वे समाज में एक अलग पहचान रखती हैं. राहुल गांधी के इस इशारे के बाद चर्चाएं तेज हो गई है. आइए विस्तार से समझते है पूरी कहानी.