राहुल गांधी का सरकार पर करारा हमला, "सब कुछ बंद कर दिया, बस पेपर लीक बंद नहीं कर पाए"

राहुल गांधी ने केंद्र सरकार पर छात्रों का आंदोलन कुचलने के लिए इंटरनेट और परिवहन जैसी बुनियादी सेवाएं बंद करने का आरोप लगाया. साथ ही, उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि सरकार सब कुछ बंद करने में तो सफल रही, लेकिन देश में लगातार हो रहे पेपर लीक को नहीं रोक पाई.

ADVERTISEMENT

राहुल गांधी ने साधा बीजेपी पर निशाना
राहुल गांधी ने साधा बीजेपी पर निशाना
Google CTA

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला बोला है. अपने अधिकारों और निष्पक्ष परीक्षाओं की मांग कर रहे छात्रों के आंदोलन पर सरकार की सख्त कार्रवाई की आलोचना करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार छात्रों की आवाज दबाने के लिए हर संभव कदम उठा रही है.