राहुल गांधी की सोशल मीडिया पर क्यों हो रही तारीफ, MP फंड से ज्यादा पैसे विकास कार्यों पर खर्च करने के दावों का सच क्या है?

Rahul gandhi MP Fund Fact check: क्या राहुल गांधी ने अमेठी और वायनाड में संसदीय फंड से ज्यादा पैसा खर्च किया? जानें 25 करोड़ रुपए के खर्च का पूरा गणित और सरकारी आंकड़ों के जरिए समझें वायरल दावे की सच्चाई.

ADVERTISEMENT

NewsTak
तस्वीर: राहुल गांधी के सोशल मीडिया X से.
google news

सोशल मीडिया पर अलग-अलग सांसदों के कामकाज और उनके द्वारा खर्च किए गए सरकारी फंड को लेकर कई तरह के दावे किए जाते हैं. हाल ही में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को लेकर एक चर्चा जोरों पर है. वजह है...उन्होंने अपने संसदीय क्षेत्र के विकास के लिए मिले फंड (MPLADS) से कहीं ज्यादा रकम खर्च कर दी है. अब सवाल ये है कि इस बात में कितनी सच्चाई है? न्यूज तक की इस विशेष रिपोर्ट में हम आपको सरकारी आंकड़ों के जरिए इस दावे की पूरी सच्चाई बता रहे हैं.