राहुल गांधी ने अरुण जेटली को लेकर किया बड़ा दावा, बोले- कृषि कानून पर उन्हाेंने मुझे धमकाया, BJP ने बताया 'फेक न्यूज'
Rahul Gandhi on Arun Jaitley: राहुल गांधी ने दिवंगत पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण जेटली को लेकर किए गए एक दावे के बाद से विवाद खड़ा हो गया है. इस इस बयान को बीजेपी ने 'फेक न्यूज' बताया है. बीजेपी ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि जब अरुण जेटली का निधन 2019 में हो गया तो वह राहुल गांधी से मिलने 2020 में कैसे आ गए?
ADVERTISEMENT

राहुल गांधी के बयान को बीजेपी ने बताया 'फेक न्यूज'.
Rahul Gandhi on Arun Jaitley: कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के एक बयान के बाद से सियासी भूचाल खड़ा हो गया है. दरअसल, शनिवार को कांग्रेस पार्टी की एनुअल लीगल कॉनक्लेव में बोलते हुए राहुल गांधी ने अरुण जेटली को लेकर एक बड़ा दावा किया था. इसके बाद से विवाद खड़ा हो गया है. वहीं, बीजेपी राहुल गांधी के इस दावे पर तीखी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने इसे 'फेक न्यूज' बताया है.