'बहुत बड़ी बेइमानी हो रही है...एंटी नेशनल एक्टिविटी है' राहुल गांधी ने वीडियो संदेश जारी कर महिला आरक्षण पर रखा अपना पक्ष
Rahul Gandhi on Women's Reservation: राहुल गांधी ने महिला आरक्षण बिल में OBC कोटा की मांग की और नए परिसीमन को छोटे राज्यों के खिलाफ बताया. जानें क्यों राहुल गांधी ने इसे 'एंटी-नेशनल' कहा.
ADVERTISEMENT

महिला आरक्षण पर राहुल गांधी ने वीडियो जारी कर रखा अपना पक्ष.
कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 'नारी शक्ति वंदन अधिनियम' और सरकार द्वारा प्रस्तावित परिसीमन (Delimitation) को लेकर केंद्र सरकार पर बड़ा हमला बोला है. राहुल गांधी ने एक वीडियो संदेश जारी कर आरोप लगाया कि सरकार महिला आरक्षण की आड़ में पिछड़ा वर्ग (OBC), छोटे राज्य और दक्षिण भारतीय राज्यों के साथ "भयंकर बेईमानी" कर रही है. राहुल गांधी ने कहा कि वो इसे एंटी नेशनल एक्टिविटी मानते हैं. उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने हमेशा महिला आरक्षण का समर्थन किया है.