राहुल गांधी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खोली तिजोरी और निकाला पीएम मोदी-अडानी का पोस्टर, फिर ये कह दिया 

Rahul Gandhi on Maharashtra Election: प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने एक तिरोजी खोली और PM मोदी और गौतम अडानी की एकसाथ फोटो के पोस्ट लहराए. 

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi, Ek hain to safe hain
Rahul Gandhi, Ek hain to safe hain
Google CTA

Maharashtra Election: 20 नवंबर यानी दो दिन बाद महाराष्ट्र में विधानसभा चुनाव के लिए वोटिंग होनी है. आज चुनाव प्रचार का अंतिम दिन है. वोटिंग से पहले कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीधे हमला बोला है. उन्होंने बीजेपी के चुनावी नारे 'एक हैं तो सेफ हैं' को लेकर घेरा है और महायुती सरकार के धारावी प्रोजेक्ट में उद्योगपति गौतम अडानी से कनेक्शन जोड़ा है. प्रेस कॉन्फ्रेंस में राहुल गांधी ने एक तिरोजी खोली और PM मोदी और गौतम अडानी की एकसाथ फोटो के पोस्ट लहराए.