राहुल गांधी ने PM मोदी के 'गले लगाने' पर कसा तंज, BJP ने इंदिरा गांधी के फोटो से दिया जवाब

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर तंज कसते हुए कहा कि नेताओं को गले लगाना विदेश नीति नहीं है. उन्होंने मंच पर संदीप दीक्षित को गले लगाकर अपनी बात समझाई. इसके बाद बीजेपी सांसद निशिकांत दुबे ने इंदिरा गांधी और फिदेल कास्त्रो की पुरानी तस्वीरें शेयर कर राहुल पर पलटवार किया.

ADVERTISEMENT

Hug Diplomacy
Hug Diplomacy
Google CTA

राजनीति में नेताओं का एक-दूसरे पर तंज कसना कोई नई बात नहीं है. लेकिन इस बार मामला गले लगाने से शुरू हुआ और इंदिरा गांधी के पुराने वीडियो तक पहुंच गया. दरअसल, कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की विदेश नीति पर तंज कसते हुए मंच पर कांग्रेस नेता संदीप दीक्षित को गले लगाया. इसके बाद बीजेपी ने राहुल गांधी को घेरने के लिए पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के पुराने फोटो और राहुल गांधी की खुद की एक तस्वीर शेयर कर दी.