दो अग्निवीरों की मौत पर भड़के राहुल गांधी, पूछा- जवानों की शहादत पर भेदभाव क्यों? बताया अन्याय

Rahul Gandhi on Agniveer Death: नासिक में दो अग्निवीरों की मौत के बाद विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सैनिकों की शहादत पर भेदभाव को लेकर सवाल पूछा है. उन्होंने 'अग्निवीर' योजना की असमानताओं को "अन्याय" करार दिया और समान पेंशन और लाभ की मांग की.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Rahul Gandhi on Agniveer Death: नासिक में दो अग्निवीरों की मौत के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से सैनिकों की शहादत पर भेदभाव को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं. उन्होंने ‘अग्निवीर’ योजना को असमानताओं से भरी बताते हुए इसे अन्यायपूर्ण करार दिया और सभी सैनिकों के लिए समान पेंशन और लाभ की मांग की. राहुल गांधी ने कहा कि सरकार को यह स्पष्ट करना चाहिए कि एक सैनिक का जीवन दूसरे से अधिक मूल्यवान क्यों माना जा रहा है.