Rahul Gandhi reaction: 'मुझे आप पर गर्व है'...धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राहुल गांधी का आया पहला रिएक्शन

धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी की पहली प्रतिक्रिया आई है. उन्होंने इसे छात्रों और लोकतंत्र की जीत बताते हुए दो बची हुई मांगें जिसमें कार्रवाई और पीएम मोदी से माफी का भी जिक्र किया है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
शिक्षामंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर राहुल गांधी ने क्या कहा ?
Google CTA

NEET परीक्षा विवाद और देशभर में जारी भारी विरोध-प्रदर्शनों के बीच केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे पर नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की पहली आधिकारिक प्रतिक्रिया आई है. राहुल गांधी ने इस इस्तीफे का स्वागत करते हुए इसे देश की युवा शक्ति, संविधान और लोकतंत्र की एक बड़ी व प्रतीकात्मक जीत करार दिया है. उन्होंने कहा- 'शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफ़ा हमारे शिक्षा सिस्टम को फिर से बनाने की दिशा में एक बहुत बड़ा कदम है. यह एक प्रतीकात्मक कदम है. मैं हर उस छात्र और युवा को बधाई देना चाहता हूं जो सड़कों पर उतरे और लोकतंत्र के लिए, देश के भविष्य के लिए लड़े और संविधान की रक्षा की. मुझे आप पर गर्व है.'