'खरगे जी का अपमान नहीं, दलितों पर चोट...' हिमंता के बयान पर राहुल गांधी का आया करारा जवाब
Himanta Biswa Sarma controversy: राहुल गांधी ने हिमंता बिस्वा सरमा के बयान पर तीखा पलटवार करते हुए कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे का अपमान दरअसल दलित समाज का अपमान है. बयान के बाद सियासी घमासान तेज हो गया है और कांग्रेस ने पीएम से भी जवाब मांगा है. जानिए पूरा विवाद और राजनीति में मचे बवाल की कहानी.
ADVERTISEMENT

Himanta Biswa Sarma controversy
असम में चुनावी तपिश के बीच राजनीति की मर्यादाएं तार-तार होती नजर आ रही हैं. असम के मुख्यमंत्री हिमंता बिस्वा सरमा द्वारा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के खिलाफ 'पागल' जैसे अपशब्द का इस्तेमाल करने पर देशव्यापी राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है. इस बयान के बाद कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मोर्चा संभालते हुए हिमंता बिस्वा सरमा और भाजपा पर तीखा हमला बोला है. राहुल ने इसे न केवल खड़गे का अपमान बताया, बल्कि इसे देश के करोड़ों दलितों के सम्मान पर चोट करार दिया है. विस्तार से जानिए मामले की पूरी कहानी.