कांग्रेस शासित राज्यों पर बजट मेहरबान, तमिलनाडु, केरल को क्या मिला?

बजट 2026 में केंद्र ने विपक्षी राज्यों, विशेषकर कर्नाटक, तेलंगाना और हिमाचल प्रदेश के लिए बड़े प्रोजेक्ट्स का एलान किया है. दक्षिण के चुनावी राज्यों तमिलनाडु और केरल को भी इंफ्रास्ट्रक्चर और खेती में बड़ी सौगातें मिली हैं. हालांकि, राहुल गांधी ने अभी चुप्पी साधी है, जबकि विपक्षी मुख्यमंत्रियों ने इसे चुनावी वादे बताकर आलोचना की है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

देश का बजट सुनने के लिए राहुल गांधी रविवार के दिन भी संसद में आए लेकिन बजट रिएक्शन देने से मना कर दिया. कहा कि सोमवार को बोलेंगे. ये संभव है कि केवल निर्मला के बजट का भाषण सुनकर रिएक्शन न देना चाहते हैं, बजट के असली दस्तावेजों को पढ़कर कोई हाइड्रोजन बम निकालने की तैयारी में हों.