राहुल गांधी बोले- आरक्षण पर 50% की लिमिट खत्म करेंगे, जानिए क्या रिजर्वेशन बढ़ाना मुमकिन है?

राहुल गांधी ने कहा कि, जब उनकी सरकार केंद्र में आएगी तब देश में जातिगत जनगणना कराएगी साथ ही आरक्षण की सीमा पर लगी 50 फीसदी की अपर लिमिट को भी हटा दिया जाएगा.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Rahul Gandhi on Reservation: कांग्रेस नेता राहुल गांधी देश में पूर्व से लेकर पश्चिम तक भारत जोड़ो न्याय यात्रा पर निकले हुए हैं. राहुल की यात्रा मणिपुर से चली थी जो इस समय झारखंड में है. झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन के इस्तीफे के बाद वहां चंपई सोरेन के नेतृत्व में नई सरकार का गठन हुआ है. मंगलवार को राहुल गांधी प्रदेश में एक जनसभा को संबोधित कर रहे थे जहां उन्होंने हेमंत सोरेन की ED द्वारा गिरफ्तारी पर रोष व्यक्त करते हुए बीजेपी और केन्द्रीय एजेंसियों को निशाना बनाया. इसी बीच राहुल गांधी ने देश में आरक्षण को लेकर एक बड़ी बात कह दी. उन्होंने कहा कि जब उनकी सरकार केंद्र में आएगी तब देश में जातिगत जनगणना कराएगी. उन्होंने यह भी ऐलान कर दिया कि आरक्षण की सीमा पर लगी 50 फीसदी की अपर लिमिट को भी हटा दिया जाएगा. राहुल गांधी के इस बयान के बाद सवाल यह है कि क्या असल में ऐसा संभव है? आइए हम आपको बताते हैं कि देश में क्या है आरक्षण को लेकर नियम और मौजूदा समय में आरक्षण का क्या है स्ट्रक्चर.