‘चंदा दो, बेल और बिजनेस लो’… डोनेशन को लेकर राहुल गांधी ने BJP पर बोला बड़ा हमला

Rahul Gandhi news: राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि बीजेपी को दिया अवैध चंदा और इलेक्टोरेल बॉन्ड ही ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की गारंटी है.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Rahul Gandhi news: लोकसभा चुनाव से पहले चुनावी चंदे को लेकर बहुत ज्यादा हल्ला मच गया है. पहले सुप्रीम कोर्ट ने इलेक्टोरल बॉन्ड पर रोक लगा दी जिससे बीजेपी को बहुत पैसा चुनाव के लिए मिल रहा था. फिर कांग्रेस ने आरोप लगाया कि बीजेपी के इशारे पर इनकम टैक्स ने 65 करोड़ बैंक अकाउंट से टैक्स बकाए के तौर पर निकाल लिए. अब जो खुलासा हुआ है उससे बीजेपी बैकफुट पर आ गई है. राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि मोदी राज में बीजेपी को दिया अवैध चंदा और इलेक्टोरेल बॉन्ड ही ईज ऑफ डूइंग बिजनेस की गारंटी है. राहुल ने सोशल मीडिया पर सवाल उठाया है कि क्या आपको प्रधानमंत्री की चंदा दो, बेल और बिजनेस लो योजना के बारे में पता है? देश में प्रधानमंत्री ‘वसूली भाई’ की तरह ED, IT और CBI का दुरुपयोग कर ‘चंदे का धंधा’ कर रहे हैं.