लोकसभा में राहुल गांधी ने दिखाए तेवर तो अब राज्यसभा के लिए कांग्रेस ने तैयार किया ये प्लान

पिछले दिनों हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस राजस्थान से राज्यसभा सीट बीजेपी के हाथों हार गई. हालांकि पार्टी अब तेलंगाना से एक सीट हासिल करने की जुगत में है. इसी के तहत सीएम रेवंत रेड्डी ने केशव राव को YSRCP से कांग्रेस में शामिल कराया.

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Congress in Rajya Sabha: लोकसभा चुनाव 2024 में कांग्रेस का प्रदर्शन के पिछले दो चुनावों से काफी बेहतर रहा. पार्टी को 99 सीटों पर जीत मिली. इससे पहले के चुनाव 2014 में 42 और 2019 में 54 सीटों पर सिमट गई थी. यानी पार्टी के पास विपक्ष का नेता बनने भर का भी संख्याबल नहीं था. इस बार पार्टी लोकसभा में दूसरी सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी और राहुल गांधी सदन में नेता प्रतिपक्ष(LoP) बनाए गए. LoP बनने के बाड राहुल गांधी सदन में निखार कर सामने आए. LoP के रूप में में उनके पहले ही भाषण ने खूब सुर्खियां बटोरीं. कुल मिलाकर लोकसभा यानी निम्न सदन में तो कांग्रेस पार्टी और विपक्ष की स्थिति पहले की अपेक्षा काफी अच्छी दिख रही है.