पहलगाम हमले के 72 घंटे बाद श्रीनगर पहुंचे राहुल गांधी, घायलों से मिले; आतंकी हमले को लेकर क्या बोले

पहलगाम हमले के बाद श्रीनगर पहुंचे नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने कहा- कल हमने सरकार के साथ बैठक की और पूरे विपक्ष ने इन कार्रवाइयों की निंदा की और सरकार द्वारा की जाने वाली किसी भी कार्रवाई के लिए पूर्ण समर्थन व्यक्त किया.

ADVERTISEMENT

पहलगाम हमले के बाद राहुल गांधी श्रीनगर पहुंचे और घायलों से मिले.
पहलगाम हमले के बाद राहुल गांधी श्रीनगर पहुंचे और घायलों से मिले.
Google CTA

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद लोकसभा में विपक्ष के नेता और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी आज श्रीनगर के दौरे पर गए हैं. इस दौरान उन्होंने आतंकी हमले के पीड़ित से भी मुलाकात की. राहुल गांधी ने कहा कि आतंकवादियों का इरादा समाज को बांटना है और हमें आतंकवादियों को सफल नहीं होने देना है.