राहुल गांधी को मिली 'उनकी दादी जैसा हाल' करने की धमकी, मचा बवाल; प्रियंका गांधी ने जताई चिंता

Rahul Gandhi News: राहुल गांधी को निशाना बनाते हुए एनडीए के नेताओं ने भड़काऊ बयान दिए, किसी ने उन्हें आतंकी नंबर कहा तो किसी ने उनकी जुबान काट लेने की धमकी दे डाली. इससे भड़की कांग्रेस ने आज पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है.

ADVERTISEMENT

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जम्मू-कश्मीर में रैलियां करेंगे (फाइल फोटो- पीटीआई)
राहुल गांधी और प्रियंका गांधी जम्मू-कश्मीर में रैलियां करेंगे (फाइल फोटो- पीटीआई)
google news

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

राहुल गांधी को निशाना बनाते हुए एनडीए के नेताओं ने भड़काऊ बयान दिए

point

कांग्रेस ने पुुलिस में शिकायत कर की एफआईआर दर्ज करने की मांग

point

प्रियंका गांधी ने कहा- नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जी मजबूती से उठा रहे जनता की आवाज

Rahul Gandhi News: विपक्ष के नेता राहुल गांधी को मिल रही जान की धमकियों के बाद अब इस मामले में बवाल बढ़ गया है. अब उनकी बहन प्रियंका गांधी ने इस मामले में चिंता जाहिर की है. प्रियंका गांधी ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट के जरिए कहा- "क्या देश के करोड़ों दलितों, पिछड़ों, आदिवासियों और गरीबों की आवाज उठाना इतना बड़ा अपराध है कि भाजपा, नेता प्रतिपक्ष को "उनकी दादी जैसा हाल" बना देने की धमकियां देने लगी?"