रायबरेली से चुनाव लड़ने उतरे राहुल गांधी, गांधी परिवार का गढ़ रही इस सीट का सियासी समीकरण समझिए

सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के बाद माना जा रहा था कि इस सीट पर कांग्रेस उनकी बेटी प्रियंका गांधी को मैदान में उतार सकती है. इसके अलावा अमेठी सीट से राहुल गांधी को भी कैंडिडेट बनाए जाने की चर्चा थी, लेकिन उन्हें कांग्रेस का गढ़ माने जानी वाली रायबरेली सीट से प्रत्याशी बनाया गया है. 

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Congress: कांग्रेस ने रायबरेली और अमेठी सीट्स पर उम्मीदवार उतारकर लंबे समय से चले आ रहे सस्पेंस को खत्म कर दिया है. कांग्रेस ने रायबरेली सीट से राहुल गांधी को और अमेठी से केएल शर्मा को मैदान में उतारा है. लंबे समय से चले आ रहे कयासों के बीच कांग्रेस ने ये फैसला लिया है. कहा जा रहा था सोनिया गांधी के राज्यसभा जाने के बाद इस सीट पर कांग्रेस उनकी बेटी प्रियंका गांधी को मैदान में उतार सकती है. इसके अलावा अमेठी सीट से राहुल गांधी को भी कैंडिडेट बनाए जाने की चर्चा थी, लेकिन उन्हें कांग्रेस का गढ़ माने जानी वाली रायबरेली सीट से प्रत्याशी बनाया गया है.