राहुल गांधी ने बता दिया, पूरे देश में करेंगे ‘बीजेपी का टायर पंचर’ पर कैसे?
अमित शाह पर निशान साधते हुए राहुल ने कहा कि BJP के नेता यहां आकर कहते हैं कि हम OBC मुख्यमंत्री बनाएंगे ‘अरे भई! यहां आपको 2% वोट मिलेगा, मुख्यमंत्री कैसे बनाओगे?’
ADVERTISEMENT

नगरकुरनूल, तेलंगाना में एक चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी
विधानसभा चुनाव 2023ः आज बुधवार 1 नवंबर को तेलंगाना के नगरकुरनूल में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने सत्ताधारी बीआरएस और बीजेपी पर हमला बोला. राहुल ने अपने भाषण में 2024 को ध्यान में रखते हुए प्रधानमंत्री मोदी पर भी हमला बोला. राहुल ने कहा कि पहले हम इन विधानसभा चुनावों में बीजेपी का टायर पंचर करेंगे इसके बाद 2024 में पूरे देश में बीजेपी का टायर पंचर करेंगे. राहुल ने कहा पहले हमें तेलंगाना में जीतना है, मध्य प्रदेश, राजस्थान, छत्तीसगढ़ और फिर जाकर हम 2024 में दिल्ली में जीतेंगे. इसलिए सारे के सारे मिलकर यहां बीआरएस को हराएंगे और फिर वहां जाकर दिल्ली में नरेंद्र मोदी और बीजेपी को हराएंगे.