सिर पर पल्लू रख संसद चलाने वाली कौन हैं संध्या राय जो राहुल गांधी को चुप कराकर हो गईं वायरल
संसद में भारी हंगामा! जब पीठासीन सभापति संध्या राय ने राहुल गांधी को बजट चर्चा के बीच बोलने से रोका. क्या विपक्ष लाएगा स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव? जानें क्यों वायरल हो रही हैं दूसरी बार की सांसद संध्या राय और राहुल गांधी के साथ उनके इस 'पावर एनकाउंटर' की पूरी इनसाइड स्टोरी.
ADVERTISEMENT

संध्या राय ने भी राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया.
9 फरवरी का दिन शुरू होते ही ये खबरें तेजी से फैली कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी को बोलने नहीं दिया जा रहा है तो विपक्ष एकजुट स्पीकर ओम बिरला के खिलाफ अविश्वास प्रस्ताव लाया जाएगा. ऐसी ही कोशिश तब भी हुई थी जब राज्यसभा में चेयरमैन जगदीप धनखड़ से विपक्ष की तकरार होती थी. स्पीकर सुबह कुछ वक्त तो सीट पर थे. उनके जाने के बाद संध्या राय जो कि पीठासीन सभापति हैं ने चेयर संभाला. राहुल गांधी ने खड़े होकर कहा कि स्पीकर साहब ने खुद कहा था कि बजट चर्चा से पहले मुझे बोलने दिया जाएगा. अब अपने वादे से पीछे क्यों हट रहे हैं? मैं सिर्फ़ जानना चाहता हूं, क्या मुझे अपने मुद्दे रखने की इजाजत है या नहीं? संध्या राय ने कहा बजट पर बोलना है तो बोलिए नहीं तो बैठ जाइए.