'देश में आने वाला है भयंकर आर्थिक तूफान...लोगों को लगने जा रही जबरदस्त चोट', रायबरेली में राहुल गांधी की बड़ी चेतावनी
Rahul Gandhi Rae Bareli Rally: राहुल गांधी ने रायबरेली की सभा में पीएम मोदी पर बड़ा हमला बोलते हुए चेतावनी दी है कि देश में भयंकर आर्थिक तूफान आने वाला है जिससे महंगाई आसमान छुएगी.
ADVERTISEMENT

राहुल गांधी ने रायबरेली में दी बड़ी चेतावनी.
कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने उत्तर प्रदेश के रायबरेली में एक जनसभा को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है. राहुल गांधी ने देश की आर्थिक स्थिति को लेकर एक बेहद डरावनी और बड़ी चेतावनी दी है. उन्होंने साफ कहा कि देश में एक ऐसा 'जबरदस्त आर्थिक तूफान' आने वाला है, जो इससे पहले देश की जनता ने अपनी जिंदगी में कभी नहीं देखा होगा.