रामलला का दर्शन कर यूपी में BJP की ‘टेंपल पॉलिटिक्स’ का जवाब देंगे राहुल गांधी?

क्या है खबर? ऐसी चर्चा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही यूपी के अयोध्या में बन रहे रामंदिर में रामलला के दर्शन करने…

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi
Rahul Gandhi
Google CTA

ऐसी चर्चा है कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी जल्द ही यूपी के अयोध्या में बन रहे रामंदिर में रामलला के दर्शन करने के लिए जा सकते हैं. राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के मुख्य संयोजक और राजीव गांधी फाउंडेशन के सीइओ विजय महाजन ने पिछले दिनों राम मंदिर के मुख्य पुजारी आचार्य सत्येंद्र दास से मुलाकात की है. सत्येंद्र दास ने बताया कि चार-पांच लोग मिलने आए थे. उन्होंने पूछा कि राहुल दर्शन करने आते हैं, तो कैसे क्या होगा. आचार्य सत्येंद्र दास ने कहा कि रामलला के दर्शन करने का अधिकार सभी को है. अगर राहुल गांधी आते हैं तो उनका स्वागत है.