तमिलनाडु में 'बर्थडे पॉलिटिक्स': सीएम विजय को राहुल गांधी ने दी बधाई, DMK ने दिया हैरान करने वाला रिएक्शन

तमिलनाडु के नए सीएम विजय के जन्मदिन पर राहुल गांधी की बधाई और उस पर DMK के 'Thanks but No Thanks' वाले तीखे पलटवार से सियासी हलचल तेज हो गई है. जानिए क्या है तमिलनाडु की इस 'बर्थडे पॉलिटिक्स' की पूरी कहानी.

ADVERTISEMENT

NewsTak
राहुल गांधी के मैसेज का DMK ने क्या दिया जवाब?
Google CTA

तमिलनाडु की राजनीति में इन दिनों 'बर्थडे पॉलिटिक्स' को लेकर जबरदस्त सियासी हलचल मची हुई है. राज्य के नए मुख्यमंत्री थिरू जोसेफ विजय के जन्मदिन पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा दी गई बधाई और उस पर उनके पुराने सहयोगी दल डीएमके (DMK) की तीखी प्रतिक्रिया ने राज्य से लेकर देश की राजनीति को गरमा दिया है. तमिलनाडु में गठबंधन बदलने के बाद अब आगामी लोकसभा चुनावों को लेकर भी कांग्रेस असमंजस में दिखाई दे रही है.