राहुल गांधी का बड़ा आरोप- अडानी का नाम आते ही विपक्षी नेताओं के iPhone हैक करने की कोशिश

राहुल गांधी ने मंगलवार को इस कथित हैकिंग मामले पर प्रेस कॉन्फ्रेंस की. इसमें राहुल ने राजा और राजा की जान तोते में होने की कहानी का जिक्र किया. राहुल ने कहा, ‘नरेंद्र मोदी जी की आत्मा अडानी में है.

ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi Press Confrence
Rahul Gandhi Press Confrence
google news

Rahul Gandhi Press Conference: विपक्ष के कुछ बड़े नेताओं को Apple की ओर से मिले iPhone हैक करने के अलर्ट के बाद से बवाल मचा हुआ है. विपक्ष मोदी सरकार पर आरोप लगा रहा है कि उनके नेताओं की जासूसी की जा रही है. इस बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने इस मामले में उद्योगपति गौतम अडानी की भूमिका होने के भी आरोप लगा दिए हैं. राहुल गांधी कहा है कि विपक्ष के नेता जैसे ही अडानी के बारे में बात करते हैं, उनकी जासूसी होने लगती है और उनके पीछे केंद्रीय जांच एजेंसी (सीबीआई) को लगा दिया जाता है.