राहुल गांधी का बड़ा दावा चुनाव में मैच फिक्सिंग की कोशिश कर रहे मोदी जी, फिर भी 180 से ऊपर नहीं जाएगी BJP
राहुल गांधी ने कहा EVM में छेड़छाड़ और मैच फिक्सिंग के बिना 180 सीटें भी नहीं पा पाएगी बीजेपी.
ADVERTISEMENT

Rahul Gandhi
INDIA Allinace Mega Rally: दिल्ली के रामलीला मैदान में आज विपक्षी गठबंधन INDIA की एक मेगा रैली हो रही है. इस रैली का नाम ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ दिया गया है. यह रैली देश में लोकतंत्र के शासन को सुनिश्चित करने के लिए की जा रही है जिसमें विपक्षी दल सरकार के खिलाफ शक्ति प्रदर्शन कर रहे है. रैली के उद्देश्य पर कांग्रेस का कहना है कि ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ का उद्देश्य किसी व्यक्ति की रक्षा करना नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाना है. इस महारैली में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे और राहुल गांधी सहित विपक्ष के कई बड़े नेता मौजूद है. इसी रैली में राहुल गांधी ने आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर एक बड़ा दावा कर दिया हैं. आइए आपको बताते हैं आखिर क्या है राहुल गांधी का दावा जिसकी हो रही है चर्चा.