चर्चाओं में छाई राहुल गांधी के साथ भांजे रेहान की वीडियो, क्या राजनीति में होगी एंट्री? ऐसा है प्लान
भले ही मामा राहुल गांधी के साथ दिवाली मनाने का अंदाज रेहान का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लेकिन इसके पीछे कई तरह की बातें भी शुरू हो गई है. राहुल गांधी ने दिवाली बेहद खास अंदाज में मनाई और इस दौरान पेंटर्स और कुम्हारों के बीच जाकर उनसे बातचीत भी की.
ADVERTISEMENT

भले ही मामा राहुल गांधी के साथ दिवाली मनाने का अंदाज रेहान का सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. लेकिन इसके पीछे कई तरह की बातें भी शुरू हो गई है. राहुल गांधी ने दिवाली बेहद खास अंदाज में मनाई और इस दौरान पेंटर्स और कुम्हारों के बीच जाकर उनसे बातचीत भी की. इस बातचीत के दौरान राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी के बेटे रेहान वाड्रा भी नजर आए. दोनों ने मिलकर दीवार पर रंग चढ़ाया और इसका अनुभव लिया. राहुल गांधी ने दिवाली सेलिब्रेशन से जुड़ा एक वीडियो क्लिप अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर शेयर किया, जिसको लेकर खूब चर्चा की जा रही है. राहुल गांधी का कहना है कि “उनकी ये दिवाली ऐसे लोगों के साथ है जिनकी मेहनत से भारत रौशन है.”
