महाराष्ट्र में राज ठाकरे बीजेपी के साथ आएंगे! जानिए बाल ठाकरे के भतीजे से NDA को क्या मिलेगा

राज ठाकरे बीजेपी विरोधियों के साथ नहीं गए लेकिन बीजेपी के साथ भी परमानेंट नहीं रहे. हिंदुत्व वाली पॉलिटिक्स के बहाने हमेशा बीजेपी की साइड दिखे.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Maharashtra News: जिस समय कांग्रेस INDIA अलायंस बना रहा था तब बीजेपी का NDA गठबंधन कमजोर पड़ता हुआ नजर आ रहा था. लेकिन INDIA में बिखराव के साथ बीजेपी ने NDA को फिर से दुरुस्त कर लिया है. दक्षिण से उत्तर, पूरब से पश्चिम तक बीजेपी हर उस पार्टी को वापस NDA में ला रही है जिसका कभी न कभी बीजेपी से संबंध रहा. बीजेपी की इसी प्लानिंग के तहत महाराष्ट्र में राज ठाकरे NDA में आते दिख रहे हैं. महाराष्ट्र बीजेपी नेता आशीष शेषार से राज ठाकरे की घंटे भर की मुलाकात के बाद ये चर्चा तेज है कि, बीजेपी के बड़े नेताओं के साथ बैठक के बाद राज ठाकरे की NDA में एंट्री फाइनल हो जाएगी.