राजस्थान निकाय चुनाव 2026: शेखावाटी में कांग्रेस-बीजेपी की कड़ी परीक्षा, निर्दलीयों और RLP के 'खेल' से फंसा पहला चरण
राजस्थान में निकाय चुनाव 2026 के तहत 162 निकायों में 72% से अधिक मतदान हुआ है. शेखावाटी में डोटासरा के प्रभाव क्षेत्र में कड़ी टक्कर के साथ-साथ निर्दलीयों और RLP के प्रभाव ने बीजेपी व कांग्रेस दोनों के लिए मुकाबला दिलचस्प बना दिया है.
ADVERTISEMENT

राजस्थान निकाय चुनाव
राजस्थान में 'वन स्टेट, वन इलेक्शन' के तहत 162 नगरीय निकायों के लिए पहले चरण का मतदान संपन्न हो गया है. राज्य के 39 जिलों में छिटपुट झड़पों और हल्की नोकझोंक के बीच जनता ने लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लिया. चुनाव आयोग के अनुसार, मतदान का कुल प्रतिशत 72% से अधिक रहा, जो 74% तक पहुंचने का अनुमान है. हालांकि, उच्च मतदान प्रतिशत ने सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी (BJP) और मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस दोनों की धड़कनें बढ़ा दी हैं.
