Fact Check: 'कोई उसे उंगली से छू भी नहीं सकता', क्या राजनाथ सिंह ने लॉरेंस बिश्नोई को लेकर दिया ये बयान?

Rajnath Singh on Lawrence Bishnoi: ‘श्री कृष्णा फिल्म’ नाम के एक यूट्यूब चैनल ने राजनाथ सिंह का एक वीडियो पोस्ट किया है. इसमें दावा किया गया है कि रक्षा मंत्रालय का आदेश है कि लॉरेंस बिश्नोई को कोई उंगली से छू भी नहीं सकता.

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

Rajnath Singh on Lawrence Bishnoi: हाल ही में, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के नेता बाबा सिद्दीकी की हत्या के बाद गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई का नाम फिर से चर्चा में है. इस बीच सांसद पप्पू यादव और यूट्यूबर अभिनव अरोड़ा ने लॉरेंस से धमकियां मिलने का दावा किया है. इसी क्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. वीडियो में राजनाथ कहते दिख रहे हैं, “उसे उंगली से भी कोई छू नहीं पाएगा, मैं पूरी तरह से यकीन दिलाता हूं.” लोग राजनाथ सिंह का ये वीडियो शेयर करते हुए ये दावा कर रहे हैं कि रक्षा मंत्री ये टिप्पणी लॉरेंस बिश्नोई के लिए कर रहे हैं.