Rajya Sabha Election Results 2026: राज्यसभा चुनाव के फाइनल नतीजे... बिहार में तेजस्वी और ओवैसी का दांव भी पड़ा उल्टा, जानें 37 सीटों का पूरा अंक गणित
देश के 10 राज्यों की 37 राज्यसभा सीटों के नतीजे आ चुके हैं जिसमें बीजेपी के नेतृत्व वाले एनडीए ने 22 सीटों पर कब्जा जमाकर विपक्ष को करारी शिकस्त दी है. बिहार से लेकर ओडिशा तक विपक्षी गठबंधन की रणनीति धरी की धरी रह गई और एनडीए को 10 सीटों का बड़ा फायदा हुआ है.
ADVERTISEMENT

Rajya Sabha Election Results 2026
Rajya Sabha Election Results 2026: बिहार, हरियाणा और ओडिशा की 11 राज्यसभा सीटों पर हुए चुनाव में भारतीय जनता पार्टी के नेतृत्व वाले एनडीए ने विपक्षी खेमे की हर कोशिश को नाकाम कर दिया है. सोमवार को आए नतीजों में बीजेपी की रणनीति के आगे विपक्ष का हर दांव फीका नजर आया. बीजेपी को साधने के लिए बिहार में तेजस्वी यादव और असदुद्दीन ओवैसी के साथ आने का भी कोई असर नहीं दिखा. वहीं ओडिशा में कांग्रेस और बीजेडी का साथ भी कोई कमाल नहीं दिखा पाया. ऐसे चलिए खबर में जानते हैं कि सोमवार को हुए चुनाव में किस दल या गठबंधन को कितनी सीटें मिली.