संसद में घेरने के लिए खड़गे लाए Rule 267 का 'ब्रह्मास्त्र', इससे क्यों बचती दिख रही सरकार ?
संसद में NEET पेपर लीक पर घमासान! जानिए क्या है राज्यसभा का नियम 267, जिसके तहत चर्चा पर अड़े मल्लिकार्जुन खड़गे. इससे क्यों बच रही केंद्र सरकार ?
ADVERTISEMENT

विपक्ष नियम 267 के तहत राज्यसभा में पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा के लिए क्यों अड़ा ?
दिल्ली के जंतर-मंतर पर नीट (NEET) पेपर लीक को लेकर चल रहा छात्रों का बड़ा धरना और प्रोटेस्ट भले ही खत्म हो गया हो, लेकिन छात्रों के गुस्से की यह चिंगारी अब देश की संसद में पहुंच चुकी है. सड़कों पर आंदोलन थमा है, तो संसद में नियमों की किताब को लेकर सरकार और कांग्रेस के बीच 'महाभारत' छिड़ गई है. कांग्रेस और पूरा विपक्ष NEET-UG पेपर लीक विवाद को लेकर राज्यसभा के नियम 267 के तहत ही चर्चा कराने की जिद पर अड़ा है.
