राज्यसभा चुनाव: तमिलनाडु के बाद 'थलापति' विजय की अब दिल्ली दरबार में एंट्री की तैयारी; समझिए पूरा नंबर गेम

तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में ऐतिहासिक जीत के बाद सुपरस्टार विजय थलापति की पार्टी TVK अब दिल्ली की राजनीति में एंट्री करने जा रही है. जानिए जून में होने वाले राज्यसभा चुनाव का पूरा नंबर गेम.

ADVERTISEMENT

NewsTak
विजय थलापति की पार्टी TVK का राज्यसभा में क्या है गणित.
google news

तमिलनाडु की सियासत में करीब छह दशकों से चली आ रही द्रविड़ राजनीतिक परंपरा को तोड़कर सत्ता के शिखर पर पहुंचने वाले अभिनेता और राजनेता 'थलापति' विजय (जोसेफ विजय) अब देश की राजधानी दिल्ली में अपनी ताकत दिखाने के लिए तैयार हैं. हाल ही में संपन्न हुए तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में शानदार जीत दर्ज करने के बाद, विजय की पार्टी 'तमिलगा वेत्री कज़गम' (TVK) अब राज्यसभा में भी अपनी मौजूदगी दर्ज कराने की पूरी तैयारी में है.