राम माधव के वाशिंगटन में दिए गए बयान पर राहुल गांधी आया रिएक्शन, 'सरेंडर' बोलकर साधा निशाना
अमेरिका के वाशिंगटन में बीजेपी नेता राम माधव ने भारत की विदेश नीति और तेल आयात पर एक ऐसा बयान दे दिया, जिसने मोदी सरकार को मुश्किल में डाल दिया है. राहुल गांधी और कांग्रेस ने इसे 'टोटल सरेंडर' करार देते हुए तीखा हमला बोला है. हालांकि, विवाद बढ़ता देख राम माधव ने माफी मांग ली है.
ADVERTISEMENT

राम माधव पर राहुल गांधी का बड़ा वार
Ram Madhav Statement: बीजेपी के वरिष्ठ नेता राम माधव के एक हालिया बयान ने भारत की राजनीति में भूचाल ला दिया है. वॉशिंगटन में आयोजित एक अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के दौरान भारत की विदेश नीति और तेल आयात पर कुछ ऐसी टिप्पणी कर दी जिसे लेकर विपक्ष ने मोदी सरकार की विदेश नीति पर सवाल खड़े कर दिए हैं. उनके इस बयान को विपक्ष ने हाथों-हाथ लपक लिया है और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर 'टोटल सरेंडर' का आरोप लगाया है. हालांकि, विवाद बढ़ता देख राम माधव ने माफी मांग ली है, लेकिन इस सेल्फ गोल ने विपक्ष को सरकार पर चौतरफा हमला करने का एक बड़ा मौका दे दिया है.