अयोध्या में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा में किसको मिला न्योता, किसे बुलावा नहीं, कौन-कौन जाएगा?

सांसद डिम्पल यादव ने पिछले दिनों मीडिया से बात करते हुए कहा था कि, हमें अभी तक आमंत्रित नहीं किया गया है. लेकिन अगर हमें अयोध्या में राम मंदिर प्रतिष्ठा समारोह का निमंत्रण नहीं मिलता है तब भी निर्धारित तिथि के बाद हर हाल में मंदिर जाएंगे.

ADVERTISEMENT

Ram Mandir
Ram Mandir
Google CTA

Ram Mandir: अयोध्या में बन रहा राम मंदिर अब लगभग अंतिम चरण में है. नए साल की 22 जनवरी को मंदिर में राम लला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह होना है जिसे लेकर देश भर में चर्चा है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी प्राण प्रतिष्ठा समारोह में हिस्सा लेंगे. इसी बीच राम मंदिर ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने इस समारोह में आने वाले अतिथियों के बारे में बताया है. वहीं कुछ नेताओं का इसमे शामिल होने और न होने को लेकर बयान भी आया है. आइए आपको बताते हैं की रामलला के प्राण प्रतिष्ठा में किसे मिला है न्योता और कौन बता रहा इसे राजनैतिक कार्यक्रम.