Shesh Bharat: कहां हैं होम मिनिस्टर? बुलाओ उनको...अमित शाह को संसद में ललकारने वाली रेणुका चौधरी कौन हैं? कहानी बेहद दिलचस्प

कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी अपनी बेबाक आवाज और आक्रामक राजनीतिक अंदाज के लिए जानी जाती हैं. एक सामान्य हाउसवाइफ से राजनीति में आईं रेणुका को NTR ने मौका दिया. TDP से उनका सफर शुरू हुआ और बाद में वह कांग्रेस में शामिल हुईं. आज वह राज्यसभा में कांग्रेस का प्रमुख चेहरा हैं.

ADVERTISEMENT

Renuka Chowdhury
Renuka Chowdhury
Google CTA

कहां हैं गृह मंत्री? अमित शाह को बुलाओ! बुलाओ उनको! संसद के मानसून सत्र में जब विपक्ष के बड़े-बड़े दिग्गजों की आवाज शोर-शराबे में दब रही थी, तब राज्यसभा में कांग्रेस की महिला सांसद रेणुका चौधरी की कड़क और बुलंद आवाज गूंजी. इस एक दहाड़ ने न सिर्फ सत्ता पक्ष को बैकफुट पर ला दिया, बल्कि पूरे देश का ध्यान अपनी ओर खींच लिया. यह आवाज किसी नए राजनेता की नहीं, बल्कि भारतीय राजनीति की 'ओरिजिनल फायरब्रांड' यानी कांग्रेस सांसद रेणुका चौधरी की थी. जो लोग उन्हें करीब से जानते हैं, वो हैरान नहीं हैं, क्योंकि रेणुका चौधरी का इतिहास ही कुछ ऐसा है वो न कभी किसी से डरी हैं, न कभी किसी के सामने झुकी हैं.