Shesh Bharat: SC से BRS के बागी को झटका, डगमगा तो नहीं जाएगी रेवंत रेड्डी की सरकार?
सुप्रीम कोर्ट ने BRS के विधायक दानम नागेंद्र की याचिका खारिज कर तेलंगाना हाईकोर्ट का फैसला बरकरार रखा है. इसके बाद कांग्रेस में शामिल हुए BRS के बाकी बागी विधायकों पर भी सदस्यता जाने का खतरा बढ़ गया है. हालांकि मौजूदा संख्या के हिसाब से रेवंत रेड्डी सरकार के पास बहुमत सुरक्षित है.
ADVERTISEMENT

Revanth Reddy
2023 में तेलंगाना विधानसभा चुनाव में बड़ा करिश्मा किया था रेवंत रेड्डी ने. 10 साल से तेलंगाना में राज कर रहे केसीआर की सत्ता उखाड़कर कांग्रेस की सरकार बनवाई थी. तब बीआरएस यानी केसीआर की पार्टी के 10 विधायक रेवंत रेड्डी के इतने बड़े फैन बने कि विधानसभा सदस्यता दांव पर लगाकर कांग्रेस ज्वाइन कर ली. इन विधायकों ने बिना इस्तीफा दिए अपनी पार्टियां बदली थीं. केसीआर ने उन विधायकों को माफ नहीं किया, लेकिन चूंकि विधायक सत्ताधारी पार्टी और सीएम रेवंत रेड्डी की साइड आए थे, इसलिए इतने दिन तक कुछ नहीं बिगड़ा. लेकिन अब अचानक खेल पलट गया है, वो भी सुप्रीम कोर्ट से.
