15 अगस्त से एक करोड़ नौकरियां, अग्निवीर खत्म... तेजस्वी ने परिवर्तन पत्र में बिहार और देश से किए ये वादे

आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने मैनीफेस्टो लॉन्च के मौके पर कहा कि, '15 अगस्त से लोगों को बेरोजगारी से मुक्ति मिलनी शुरू हो जाएगी. अगर INDIA अलायंस सत्ता में आता है तो पूरे भारत में 1 करोड़ नौकरियां देंगे,

ADVERTISEMENT

NewsTak
Google CTA

RJD Mainifesto: बिहार के पूर्व डिप्टी सीएम और आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने पार्टी के अन्य नेताओं के साथ लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपना 'परिवर्तन पत्र' नाम से घोषणा पत्र जारी कर दिया है. इस मौके पर तेजस्वी यादव ने कहा कि, आज हमने अपना 'परिवर्तन पत्र' जारी किया है. हम 2024 में 24 वादे ला रहे हैं, जो हमारी प्रतिबद्धता है जिसे हम पूरा करेंगे. इसमें बिहार के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे हैं.' वैसे आरजेडी के घोषणा पत्र में देश भर में एक करोड़ युवाओं को सरकारी नौकरियां, 500 रुपये में गैस सिलेंडर और अग्निवीर स्कीम को खत्म करने जैसी कई योजनाएं है. आइए हम आपको बताते है तेजस्वी यादव के घोषणा पत्र में क्या है खास.