सचिन तेंदुलकर और राहुल गांधी मुलाकात की फोटो पर बवाल, पोस्ट डिलीट-रीपोस्ट पर सियासी आरोपों की जंग छिड़ी
Sachin Tendulkar Rahul Gandhi meeting: क्रिकेट आइकन सचिन तेंदुलकर और विपक्ष के नेता राहुल गांधी की मुलाकात की तस्वीर ने सियासी हलचल तेज कर दी. पोस्ट डिलीट और री-पोस्ट होने पर केरल कांग्रेस ने दबाव का आरोप लगाया, जबकि आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई. सोशल मीडिया एंगेजमेंट और टाइमलाइन को लेकर बहस जारी है.
ADVERTISEMENT

Sachin Tendulkar Rahul Gandhi meeting
Sachin photo controversy: देश के क्रिकेट आइकन भारत रत्न सचिन तेंदुलकर और विपक्ष के नेता राहुल गांधी की एक तस्वीर ने सियासत के गलियारों में हलचल मचा दी है. ऐसे वक्त में जब राहुल गांधी और बीजेपी के बीच बड़ा खाई बनी हुई है, सचिन तेंदुलकर परिवार को लेकर राहुल गांधी से मिलने चले गए. सचिन के बेटे अर्जुन की शादी 5 मार्च को सानिया चंडोक के साथ होने जा रही है. राहुल गांधी को शादी का इनवाइट देने सचिन राहुल गांधी से पत्नी अंजलि, बेटी सारा, बेटे अर्जुन, होने वाली बहू सानिया को लेकर मिलने पहुंचे. सचिन ने शादी का इनवाइट राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, पीएम मोदी, अमित शाह समेत कई लोगों को मिलकर दिया और सबके बारे में एक्स पर पोस्ट भी डाला. सबसे ज्यादा चर्चा राहुल गांधी से सचिन की मुलाकात को लेकर हो रही है.