UP बीजेपी में कलह के बीच अखिलेश यादव ने दिया मानसून ऑफर 'सौ लाओ, सरकार बनाओ!',
Akhlesh Yadav Offer: समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपना मानसून ऑफर लॉन्च किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर अखिलेश यादव ने पोस्ट करते हुए लिखा- '100 लाओ, सरकार बनाओ!'.
ADVERTISEMENT

Akhlesh Yadav Offer: लोकसभा चुनाव के नतीजों के बाद देश के 80 लोकसभा सीटों वाले उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ बीजेपी में अंदरूनी कलह देखने को मिली है. इसी कलह को लेकर लखनऊ से दिल्ली तक बैठकों का दौर चल रहा है. बीजेपी की आपसी खटपट के बीच समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने अपना मानसून ऑफर लॉन्च किया है. सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'X' पर अखिलेश यादव ने पोस्ट करते हुए लिखा- '100 लाओ, सरकार बनाओ!'. अखिलेश यादव के ऑफर के बाद सोशल मीडिया से लेकर सूबे की सियासत में जबरदस्त माहौल बन गया है.