फिल्म 'स्पिरिट' के पोस्टर से गायब क्यों हो गए प्रकाश राज, बीजेपी के क्रिटिक होने का इम्पैक्ट तो नहीं? क्या है पूरा मामला
क्या संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' से बाहर हुए प्रकाश राज? विवेक ओबेरॉय के फर्स्ट लुक पोस्टर ने बढ़ाई हलचल. क्या मोदी सरकार के विरोध और पॉलिटिकल एक्टिविज्म की वजह से प्रकाश राज का पत्ता कटा? जानें प्रभास स्टारर 'स्पिरिट' के सेट पर हुई तीखी बहस का पूरा सच.
ADVERTISEMENT

तस्वीर: प्रकाश राज के इंस्टा से.
क्या संदीप रेड्डी वांगा की स्पिरिट में लग गई है विवादों की आग? क्या दिग्गज एक्टर प्रकाश राज और एनिमल फेम डायरेक्टर के बीच हो गई है आर-पार की जंग? दावा किया जा रहा है कि फिल्म के सेट पर एक तीखी बहस हुई , जिसके बाद प्रकाश राज का नाम फिल्म की कास्ट लिस्ट से कट गया. स्पिरिट फिल्म का पोस्टर रिलीज हुआ लेकिन प्रकाश राज के नाम के बिना. उनकी जगह ली विवेक ओबेरॉय ने जिनका फर्स्ट-लुक रिलीज हुआ. अब तक प्रकाश राज फिल्म से निकाले जाने को फेक न्यूज बता रहे थे. कह रहे थे कि उन्होंने अभी अपनी शूटिंग शुरू भी नहीं की है। लेकिन पोस्टर रिलीज होते ही फेक न्यूज फैक्ट न्यूज हो गई. क्या मोदी सरकार से बैर और बीजेपी के क्रिटिक होने की कीमत चुका दी प्रकाश राज ने?