काउंटिंग के दिन थी 99 सीट फिर कांग्रेस के पास कहां से आईं 100? जवाब सांगली के इस लाल में छिपा है

सांगली से निर्दलीय चुनाव जीतने वाले सांसद विशाल पाटिल ने साथ आकर कांग्रेस की सेंचुरी पूरी करा दी. चुनाव जीतते ही विशाल पाटिल सांगली से दिल्ली आए. सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे से मिले. लिखकर दे दिया कि निर्दलीय विशाल पाटिल को कांग्रेस अपना ही सांसद समझे

ADVERTISEMENT

NewsTak
google news

Congress: लोकसभा चुनाव में कांग्रेस सरकार तो नहीं बना रही लेकिन राहुल गांधी की मेहनत और कांग्रेस की कामयाबी की बहुत चर्चा है. जिसे डूबता जहाज कहा जा रहा था उसने तूफान का डटकर सामना किया. पतवार भी बचा ली और जहाज को भी सुरक्षित किनारे पर खड़ा कर दिया. 10 साल से 44 और 52 सीटों के कारण कांग्रेस का मजाक उड़ता रहा लेकिन 99 सीटें जीतकर कांग्रेस ने बीजेपी का बहुमत रोकने का धमाका किया. अब अच्छी खबर ये है कि कांग्रेस की पूरी हो गई है सेंचुरी. सांगली से निर्दलीय चुनाव जीतने वाले सांसद विशाल पाटिल ने साथ आकर कांग्रेस की सेंचुरी पूरी करा दी. चुनाव जीतते ही विशाल पाटिल सांगली से दिल्ली आए. सोनिया गांधी, राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे से मिले. लिखकर दे दिया कि निर्दलीय विशाल पाटिल को कांग्रेस अपना ही सांसद समझे. विशाल पाटिल का आना कांग्रेस और कांग्रेस की विचारधारा की जीत है जिसका अक्सर जिक्र करते हैं राहुल गांधी.