राघव चड्ढा समेत 7 सांसदों की बढ़ सकती हैं मुश्किलें, AAP नेता संजय सिंह ने उठाया ये बड़ा कदम
आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने पार्टी छोड़ने वाले 7 राज्यसभा सांसदों की सदस्यता रद्द करने की मांग की है. उन्होंने उपराष्ट्रपति को याचिका भेजकर संविधान की दसवीं अनुसूची के तहत तुरंत कार्रवाई करने और सांसदों की गद्दारी पर न्यायपूर्ण फैसला सुनाने का अनुरोध किया है.
ADVERTISEMENT

संजय सिंह का बागी सांसदों पर बड़ा हमला
Sanjay Singh AAP Press Conference: आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद और वरिष्ठ नेता संजय सिंह ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पार्टी से बगावत करने वाले सांसदों को कड़ा संदेश दिया है. उन्होंने साफ तौर पर कहा है कि जिन सात लोगों ने आम आदमी पार्टी को छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में विलय करने का फैसला लिया है, उन सभी की सदस्यता समाप्त की जाएगी. संजय सिंह ने इसे देश के संविधान और पंजाब के लोगों के साथ बड़ी गद्दारी करार दिया है.