देश की सबसे अमीर महिला हिसार से लड़ेंगी निर्दलीय चुनाव! सावित्री जिंदल की कहानी जान लीजिए

Haryana Assembly Election: देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल (Savitri Jindal) ने भी बगावत का झंडा बुलंद करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने का ऐलान कर दिया. भाजपा की पहली लिस्ट में उनका नाम भी शामिल नहीं था.

ADVERTISEMENT

savitri_jindal
बीजेपी की पहली लिस्ट आते ही हरियाणा कांग्रेस में मची भगदड़. सावित्री जिंदल ने की बगावत.
Google CTA

न्यूज़ हाइलाइट्स

point

सावित्री देवी देश की सबसे अमीर महिलाओं में शुमार

point

छह महीने पहले ही कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में हुई थीं शामिल

point

बेटा नवीन जिंदल बीजेपी से कुरुक्षेत्र सीट से सांसद है

Haryana Assembly Election News: हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए बीजेपी ने बुधवार शाम 67 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. लेकिन सूची आते ही पार्टी में बगावत शुरू हो गई. बीजेपी के कई पदाधिकारियों और नेताओं के इस्तीफे का दौर शुरू हो गया, जो अब तक थमने का नाम नहीं ले रहा है. हरियाणा में बीजेपी की लिस्ट आने के बाद अब तक छह नेता पार्टी से इस्तीफा दे चुके हैं.