लोकसभा चुनावों के शेड्यूल का हुआ ऐलान, जानिए ये टॉप 5 ओपिनियन पोल्स बना रहे किसकी सरकार

चुनाव आयोग ने देश के अगले लोकसभा चुनाव के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. आम चुनाव के लिए वोटिंग 19 अप्रैल को शुरू होगी.

ADVERTISEMENT

top 5 opinion polls
top 5 opinion polls
Google CTA

चुनाव आयोग ने देश के अगले लोकसभा चुनाव के शेड्यूल का ऐलान कर दिया है. आम चुनाव के लिए वोटिंग 19 अप्रैल को शुरू होगी. ये चुनाव सात चरणों में संपन्न किया जाएगा. पहले चरण के लिए 19 अप्रैल, दूसरे के लिए 26 अप्रैल, तीसरे के लिए 7 मई, चौथे के लिए 13 मई, पांचवें के लिए 20 मई, छठे के लिए 25 मई और सातवें चरण के लिए एक जून को वोटिंग होगी. चुनाव के नीजे 4 जून को घोषित किए जाएंगे. इस चुनाव में बीजेपी और उसका गठबंधन एनडीए लगातार तीसरी बार पीएम मोदी को सत्ता में लाने की कोशिश कर रहा है. उधर कांग्रेस और विपक्ष का इंडिया गठबंधन पूरी कोशिश में है कि एनडीए को शिकस्त दी जाए.